समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
सोनभद्र। विकास खंड बभनी के बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात देव दीपावली के शुभ अवसर पर युवा शक्ति बभनी की ओर से भव्य दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम की थीम ‘दीपों की रोशनी से जगमगाए हर आंगन, देव दीपावली का पावन पर्व लाए खुशियों का सावन’ रखी गई थी। समारोह में अतिथि के रूप में कन्हैया लाल गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, संजय जायसवाल, मिथिलेश चंद्र गुप्ता एवं जय प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर होली लाइट पब्लिक स्कूल और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का नजारा आकर्षक हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। देव दीपावली के अवसर पर पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान श्याम नारायण पांडेय, उत्तम गुप्ता, वरुण कुमार, आशीष जायसवाल, प्रियांशु शर्मा सहित युवा शक्ति समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.