google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण

समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे

चोपन/ सोनभद्र। राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने आज विकास खण्ड परिसर चोपन में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचकर पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे सहायक उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में राज्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को कुल 109 सहायक उपकरणों*का वितरण किया गया। इसमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 40 सामान्य ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 14 स्मार्ट केन, 10 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 05 छड़ी शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सहायक उपकरणों का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक जीवन के कार्यों को संपन्न कर सकें।

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के लिए यह पहल उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के साथ-साथ उनकी गतिशीलता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)