google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नागपंचमी पर नाग बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दूध-लावा अर्पण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नागपंचमी के पावन अवसर पर बुधवार को नबीनगर प्रखंड के सुरार गांव स्थित प्रसिद्ध नाग बाबा मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।


सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध और लावा अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता और घर में सुख-शांति बनी रहती है।नागपंचमी के मौके पर मंदिर परिसर के बाहर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए खिलौने, मिठाई और घरेलू सामानों की दुकानें सजी थीं। लोकगीतों और धार्मिक भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नागपंचमी पर यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही।श्रद्धालुओं ने नाग बाबा से क्षेत्र में सुख-शांति और अच्छी बारिश की प्रार्थना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)