बीआरसीएम ज्ञान कुंज बहल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
भारत विकास परिषद शाखा बहल गुरु वंदन छात्र अभिनंदन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद की शाखा – बहल द्वारा “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में सर्वप्रथम बीआरसीएम ज्ञान कुंज बहल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें बीआरसीएम ज्ञान कुंज के अलावा विवेकानंद बाल विद्यालय सेकेंडरी स्कूल बहल के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं भी सम्मिलित हुई । भारत विकास परिषद की
प्रथानुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित करके किया गया ।धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता , प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा पश्चिम का परिचय कराया एवं अध्यक्ष अमर जीत चौधरी द्वारा उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया गया । विशिष्ट अतिथि जतिन शयोराण प्रांतीय सह संयोजक का सचिव राकेश बंसल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर बी आर सी एम ज्ञान कुंज की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र गान वंदे मातरम् का समस्त उपस्थित सज्जनों ने खड़े होकर गायन किया । सचिव राकेश बंसल ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय कराया एवं शाखा बहल के द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला । इसके पश्चात बी आर सी एम ज्ञान कुंज की छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर संगीतमय स्वागत गीत गाकर समस्त पधारे हुए सज्जनों का स्वागत किया । इस अवसर पर पूo प्रांतीय संयोजक डॉo एन पी गौड़, द्वारा बाल संस्कार के अंतर्गत जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए नित्य जीवन में घटित होने वाली छोटी छोटी बातों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारी जरा सी जागरूकता इनके संरक्षण में अपना बड़ा योगदान दे सकती है । “गुरु वंदन -छात्र अभिनंदन ” विषय पर बोलते हुए उन्होंने गुरुओं की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी और छात्रों से भी अपने गुरुओं को उचित मान सम्मान देने का आग्रह किया । विद्यार्थी देव दीक्षित द्वारा बहुत ही सुंदर वीर रस की कविता का पाठ किया गया । कार्यक्रम में मेधावी छात्र – छात्राओं को एवं उनके समर्पित गुरुओं को उपहार एवं प्रशंसापत्र देकर प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता जी ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे अनेकों समाज हित के कार्यों को बताया और बताया कि इस समय लगभग 90000 परिवार सदस्य भारत विकास परिषद से जुड़ कर जन हित कार्यों में सहयोग कर रहे हैं । उपाध्यक्ष सुशील केडिया द्वारा छात्र – छात्राओं व उपस्थित सज्जनों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण , वृक्षारोपण एवं गुरुओं को पूरा सम्मान देने की शपथ दिलाई गई । शाखा बहल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अमरजीत चौधरी द्वारा किया गया । अंत में राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई । इस अवसर पर महेंद्र साबू , सुरेश गर्ग पातवानिया, सतीश मित्तल , डॉo सुनील भांभू , रितेश कुमार लाखलान , सागर केडिया , प्रिंसिपल ज्ञान कुंज राजेश झांझरिया अपने स्टाफ के साथ तथा प्रिंसिपल अभयसिंह यादव विवेकानंद स्कूल स्टाफ के साथ , राजेश अग्रवाल, वित्त सचिव कुलदीप गोयल आदि उपस्थित थे ।



