दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय नबीनगर में बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ प्रखण्ड ईकाई नवीनगर ने 20वां संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धन्नजय कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 24 दिसंबर 2005 को पटना के हड़ताली चौक पर तत्कालीन शिक्षा मित्रों का एक ऐतिहासिक आन्दोलन हुआ था, जिसके फलस्वरूप तत्कालीन सरकार ने शिक्षकों की मांगों को स्वीकार कर लिया था।प्रखण्ड सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से 2003 से अपने मांगों को आन्दोलन के माध्यम से मगवाया गया है, अधिकांश मांगें सरकार ने मान ली हैं फलस्वरूप शिक्षक नियमित कर्मी बने और शिक्षकों को नियमित कर्मी की भांति सारी सुविधाएं मिल रही है और जो मांगें शेष बचे हैं, उनके लिए एकजुट होकर संघर्ष करना है।संकल्प सभा में धीरेन्द्र कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, धीरेद्र कुमार सिंह, रजित कुमार सिंह, अरविन्द तिवारी, केदार सिंह, परवेज आलम, अरविद कुमार सिंह, अरविद कुमार, लवकुमार, अरुण कुमार सिंह, इदल कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, चन्द्रशेखर, रमेश कुमार, अविनाश कुमार, अक्षय कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



