सोशल मीडिया ग्रुप मे अलाव जल रहे हैं
समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं चल रहे हैं। केवल कागजों पर सोशल मीडिया मे अलाव जल रहे हैं। कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार को धीमा किया 3 दिनों से कोहरा होने से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। तो दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थल पर अलाव नहीं जल रहे हैं। नदिहार के ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह पटेल ने पटेल नगर त्रिमुहानी पर अलाव की व्यवस्था की थी। लेकिन वह भी ना काफी साबित हो रही है। गांव के प्रमुख चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिख रही है।सोशल मीडिया ग्रुप में अलाव की तस्वीर केवल जारी हो रही है।अधिकारी देखें और गांव के प्रधानों की प्रशंसा करें।लेकिन कागजों पर सिमट कर रह गया है। राजगढ़ क्षेत्र के 83 ग्राम पंचायत में लगभग 2 से 4गांव को छोड़ दिया जाए तो अलाव की व्यवस्था नदारद है।धनसीरिया गांव में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। विकासखंड राजगढ़ कार्यालय भी अछूता नहीं है यहां पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है दिन प्रतिदिन फरियादी और ब्लॉक के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



