समाज जागरण
गोड्डा
आज दिनांक 11 5.2026 सोमवार को ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में जनता दल यूनाइटेड जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ राजवर्धन आजाद जी का आगमन प्रस्तावित है उनके आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ता एवं समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है अपने प्रवास के दौरान हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से मुलाकात की तथा संगठन विषय पर गंभीरता से चर्चा किए इसके साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार विमर्श किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने कहा कि डॉ राजवर्धन आजाद एक सक्रिय अनुभवी एवं लोकप्रिय राजनेता होने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठान नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हैं इन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान दिया है वह भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हैं सृजन तथा शिक्षामित्र के रूप में राष्ट्रीय स्तरीय पर अपनी विशेष पहचान रखते हैं उन्होंने कहा कि राजवर्धन आजाद का राजनीतिक अनुभव और सामाजिक कार्य शैली हमेशा से कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत रही है जदयू के वरिष्ठ नेताडॉक्टर राजवर्धन आजाद ने कहा कि जून माह में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाना है सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को अपने-अपने जिला में संगठन का प्रारूप तैयार करें और जून के लास्ट माह में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जदयू कार्यकर्ता महागामा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार दास युवा जिला सचिव अवानी कुमार सिंह युवा प्रखंड अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी मोहम्मद अंसारी मोहम्मद शमी असलम अंसारी मोहम्मदी इबादत अंसारी पंकज दास प्रकाश महतो अर्चना देवी सभी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे



