नोएडा: नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी.) द्वारा आज “अपना घर”, सेक्टर-34, नोएडा में एक भावपूर्ण भजन संध्या एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 350 ज़रूरतमंदों को आलू टिक्की एवं दही भल्ले का स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया गया।
भजन संध्या की मुख्य प्रस्तुति भजन गायक अतुल मल्होत्रा एवं अतुल नागपाल द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी भक्तिमयी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मेहता जी ने की, जिन्होंने बताया कि यह संस्था का इस वर्ष का 16वां कार्यक्रम है। उन्होंने समाज सेवा की इस श्रृंखला को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
महासचिव श्री नरेंद्र चोपड़ा जी ने संस्था की टीम और सभी सेवादारों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में और अधिक सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री संजय बाली जी एवं श्री जसविंदर खोखर जी ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर सेवाभाव की सराहना की।
समिति के अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत मेहता कोषाध्यक्ष श्री गौरव Chachra उपाध्यक्ष श्री नवीन सोनी
ग्रेटर नोएडा उपाध्यक्ष श्री मनोज बवेजा
सचिव श्री सुभाष जैन ,श्री पवन Vij ,श्री सुमित मनचंदा
सभी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और सेवा में तन-मन से योगदान दिया।
नोएडा पंजाबी एकता समिति ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा व भक्ति के इस मार्ग पर आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया।
नोएडा, #पंजाबीएकतासमिति, #भजनसंध्या, #भंडारा, #अपनाघर, #सामाजिककार्यक्रम, #भक्तिसंगीत, #सेवाकार्य, #नोएडान्यूज, #धार्मिकआयोजन
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस… - UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



