समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी स्थानीय विकासखंड के देहली विनायक टेकरियां स्थित गणेश मंदिर से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बरेमा गांव की पटेल बस्ती तक गई।
कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर धार्मिक गीत और भजन गाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। मार्ग में ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।बताते चले गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास पंडित रविन्द्र कृष्ण पुरोहित के मुखर बिंदु से भक्तों को होगा।लाल बहादुर पटेल ने बताया बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।मुख्य रूप से कमला पटेल, प्रेमा देवी,बहादुर पटेल,फुलमनी देवी,राकेश पटेल,गणेश पटेल,सुमन,दिलीप,हिमांशु पटेल सहित अन्य भक्त शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



