google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव मे नृत्य की रही धूम

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जिला प्रशासन वाराणसी के तत्वाधान में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत दूसरे और अंतिम दिन विकास खण्ड सेवापुरी में भव्य आयोजन किया गयाI जिसके मुख्य अतिथि सेवापुरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर सुजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अभिषेक दुबे मंडल अध्यक्ष भाजपा भी कार्यक्रम में शामिल हुएI


आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गयाI मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि जीवन में गीत संगीत नृत्य एवं नुक्कड नाटक का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है जिसके माध्यम से हमें मनोरंजन के साथ साथ रोजगार के अवसर एवं समाज में एक अच्छा संदेश भी देते हैंI आज के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता कत्थक दिव्या सिंह घोसिला, भरतनाट्यम दीपिका सैनी ओडिसी आयुषि लोक नृत्य शिवानी जनजातीय नृत्य मांडवी वही पर 19 से 49 आयु वर्ग में लोक नृत्य में मुस्कान प्रथम प्राप्त कियाI नुक्कड नाटक में शालिनी ग्रुप सिल्वर ग्रोव प्रथम स्थान प्राप्त कियाI आज की प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण लोक नृत्य , आदिवासी नृत्य एवं नुक्कड नाटक रहा Iसभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गयाI सभी विजेता प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे I इस कार्यक्रम का संयोजन नोडल शिक्षक संकुल नेवादा आनंद कुमार दुबे एवं नोडल शिक्षक समूह द्वारा किया गया I


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)