google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आज होगा सुजीत पाण्डेय की पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह,……..

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज।लखनऊ,समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुजीत कुमार पाण्डेय की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आज शनिवार को एक भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मोहनलालगंज कस्बे के आदर्श शिक्षा निकेतन ग्राउंड में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।आयोजक अजय पांडेय सत्यम के अनुसार श्रद्धांजलि समारोह में लगभग बीस हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्वर्गीय सुजीत पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी, इसके पश्चात वक्ताओं द्वारा उनके जीवन, समाजसेवा और मानवतावादी विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम में स्वर्गीय पाण्डेय के सेवा कार्यों की स्मृति में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहीं ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण का भी आयोजन किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। आयोजन के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजक, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं ट्रस्टी अजय पाण्डेय सत्यम ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सुजीत पाण्डेय ने अपने पूरे जीवन में समाज के कमजोर, जरूरतमंद और उपेक्षित लोगों की निस्वार्थ सेवा की। उनका मानना था कि सच्ची समाजसेवा वही है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समानता और मानवता के उनके विचारों को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर मोहनलालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम स्वर्गीय सुजीत पाण्डेय के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)