समाज जागरण संवाददाता निगोहां
लखनऊ नगराम इंदिरा नहर पटरी होकर बाराबंकी जा रही एक स्कूटी सवार महिला की स्कूटी उस समय नहर में जा घुसी जब स्कूटी के सामने अचानक आवारा पशु आ गया और अनियंत्रित हुई स्कूटी नहर में चली गई जबकि महिला डिवाइडर पर ही गिर गई। अनहोनी घटना होने से टल गई डायल 112 की सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से स्कूटी की तलाश कराई गई नहर में गहरा पानी व तेज बहाव के चलते पता नहीं चल सका ।
गोसाईंगंज के रायपुर सदरा गांव निवासी अजीत की पत्नी किरन स्कूटी से इंदिरा नहर पटरी होते हुए बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रामपुर परीवां गांव अपने मायके जा रही थी दोपहर करीब तीन बजे हैदरगढ़ शाखा के हरदोइया रेगुलेटर से करीब पांच सौ मीटर आगे पहुंचते ही अचानक सामने आ गए आवारा पशु को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सीधा नहर में जा गिरी जबकि डिवाइडर से टकराकर महिला नहर पटरी पटरी पर ही गिर कर चोटिल हो गई । डायल 112 की सूचना पर मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने
स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर के पानी में स्कूटी तलाश कराई गई । नहर में गहरा पानी व तेज बहाव के कारण स्कूटी का पता नहीं चल सका।
थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि स्कूटी तलाशने के लिए शारदा सहायक खंड 28 के अधिशाषी अभियंता से नहर का पानी कम करने के लिए कहा गया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



