google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला कांग्रेस ने हुल दिवस पर वीर सिदो-कान्हू को नमन करने पहुँचा है – आनन्द बिहारी दुबे

दैनिक समाज जागरण 30.06.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 30 जून को हूल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भुईयाडीह चौक, बागबेड़ा सिध्दो-कान्हूमैदान, कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में सिदो-कान्हू के प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संदेश में कहा कि जल-जंगल-जमीन के रक्षार्थ अंग्रेजों एवं साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव, फूलों, झानो ने हूल क्रांति का आगाज किया। इससे संपूर्ण क्षेत्र में रातों-रात हजारों-हजार लोग आंदोलन से जुड़ गए। जिसके परिणाम स्वरूप बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया। आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेजों ने हमारे वीर सपूतों को फांसी दे दिया। आज हम सभी उनके आंदोलन को याद करते हुए 30 जून हूल दिवस के रूप में जानते हैं। आज हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें समाज के कल्याण और गलत नीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, राकेश कुमार तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सामंत कुमार, गुरदीप सिंह, खगेनचन्द्र महतो, नलिनी सिन्हा, राजकुमार वर्मा, सुशील घोष, राजनारायण यादव, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, अनिल सिंह, मनोज कुमार मन्नू, सीमा मोहंती, नारायण डे, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, इंतिखाब वास्ती, मो. सलीम, सन्नी सिंह, कुमार गौरव, निखिल कुमार, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)