google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री हनुमान व्यायामशाला एवम ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गई दंगल कार्यक्रम

आदिकेशव घाट स्थित श्री हनुमान व्यायामशाला एवं ट्रस्ट के तत्वाधान में विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर (जोड़ी, गदा, डम्बल, प्लेट) प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दूर दराज से आए सैकड़ों पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने दमखम दिखाए। दंगल प्रतियोगिता में हर साल की भांति इस साल भी चार खेल खेल आयोजित की गई जिसमें जोड़ी, गदा, डम्बल प्लेट विशेष रही। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय, तृतीया स्थान आने वाले खिलाड़ियों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर शील्ड,मेडल, एवं टीशर्ट देकर पुरस्कृत की गई। श्री हनुमान व्यायामशाला एवम ट्रस्ट आदिकेशव घाट के अध्यक्ष कन्हैया निषाद ने बताया कि ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूर्ण करने लिए शहरी एवं ग्रामीण युवा खिलाड़ियों में जोड़ी गदा डम्बल प्लेट के खेलो के प्रति रुचि पैदा करने एवं इन खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल ट्रस्ट द्वारा दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिससे इन खेलो को प्रोत्साहित कर बेहतर सामाजिक परिवेश का निर्माण कर युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग कर सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)