समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ ब्लाक सभागार में आज बुधवार को
प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव के नेतृत्व में प्रधानो ने हरहुआ ब्लाक को मनरेगा धनराशि आवंटित न होने से नाराज होकर डीसी मनरेगा देवेंद्र ओझा को लिखित ज्ञापन सौंपी। उक्त के दौरान डीसी एनआरएलएम पवन कुमार सिंह व बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे।
प्रधानों ने आरोप लगाया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24व 2024-25 तथा 2025-26 का मनरेगा का धनराधि नहीं मिला जबकि अन्य सातो ब्लाकों का भुगतान कर दिया गया।
प्रधान संघ के जिला महामंत्री तथा प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के साथ अन्य कार्यालय के कार्यों को कुछ समय के लिए बंद कराया।
ब्लाक सभागार में चल रहे एनआरएलएम की बैठक में डीसी मनरेगा देवेंद्र ओझा ,डीसी एनआरएलएम पवन सिंह व बीडीओ हरहुआ ने ज्ञापन लेने के बाद मनरेगा के सामाग्री का धनराधि जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव,प्रधान गण रविंद्र यादव,खरपत्तू यादव,सुभाष चंद्र भारती,सूर्यप्रकाश मौर्य,सुनील यादव,विजय कुमार,आशीष राजभर,संजय कुमार, इंद्रजीत राम,भगावन पाल,रामखेलावन बीडीसी, राजनारायण पटेल, भगत यादव समेत कई अन्य प्रधान शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



