google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है।माली थाना कांड संख्या 196/26 के प्राथमिकी अभियुक्त चंदन पांडे को पुलिस ने 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन पांडे, पिता ज्वाला पांडे, ग्राम गुड़ारी, थाना काराकाट, जिला रोहतास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को एक मोटरसाइकिल पर शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 31 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)