google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीआरसीएल ने विद्यालयों में उपलब्ध कराए बेंच डेस्क व्यक्त किया आभार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बीआरसीएल नबीनगर द्वारा दर्जनों विद्यालयों में बेंच डेस्क उपलब्ध कराया है। इससे विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है और बच्चों में एकता, अनुशासन और उपस्थिति में वृद्धि हुई है।
उर्दू मध्य विद्यालय परसिया नबीनगर के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बीआरसीएल नबीनगर के मुख्य महाप्रबंधक दीपक रंजन देहूरी, अपर महाप्रबंधक संतोष कुमार उपाध्याय, कार्यपालक सीएसआर जनाब फजल परवेज और उप महाप्रबंधक नीरज कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दिया है।शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बीआरसीएल के सहयोग से प्रखंड के से विद्यालय के बच्चों को उत्तम श्रेणी के बेंच डेस्क उपलब्ध हुए हैं इससे बच्चों में एकता, अनुशासन और उपस्थिति में वृद्धि हुई है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बेहतर हुआ है।बीआरसीएल द्वारा उच्च विद्यालय नबीनगर, मध्य विद्यालय टंडवा, मध्य विद्यालय नबीनगर, मध्य विद्यालय माली, मध्य विद्यालय घिरसिंडी, मध्य विद्यालय नबीनगर रोड सहित दर्जनों विद्यालयों में उत्तम कोटि की बेंच डेस्क से विद्यार्थियों को लाभ मिला है।इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बीआरसीएल के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रकट की है और उन्हें बधाई दिया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)