अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 29 सितंबर 2026 : भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आज प्रातः 6:00 बजे पथ संख्या-24 स्थित ट्रांसपोर्ट शिव मंदिर वॉलीबॉल प्रांगण में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के बैनर तले किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी विष्णु देव गिरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, एक सोच है। उनका नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ केवल अंग्रेजों को भगाना नहीं, बल्कि समाज की हर बुराई और अन्याय को खत्म करने का आह्वान है। वे मुझे मार सकते हैं, पर मेरे विचारों को नहीं मार सकते।”
स्थानीय अभिभावक स्वरूप फुलेश्वर शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया, जिसके कुशल संचालन की सराहना मुख्य अतिथि विष्णु देव गिरी सहित उपस्थित सभी अभिभावकों ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक, बंटी, अंजली, मुस्कान, रिया, शिवम, युवराज, मयंक, कुलदीप, आर्यन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



