दैनिक समाज जागरण
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को चांडिल डैम पहुंची। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में सदस्य नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो एवं सोमेश सोरेन पहुंचे। इस दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं। डैम पहुंचने पर सभापति एवं समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने चांडिल डैम का निरीक्षण करते हुए बोटिंग का आनंद लिया और डैम में हो रहे मछली पालन की जानकारी ली। इस दौरान विस्थापितों की और से सरदीप नायक ने विस्थापितों के समस्याओं को समिति के समक्ष रखा। इस दौरान सभापति हेमलाल मुर्मू ने कहा कि चांडिल डैम के निर्माण से प्रभावित विस्थापितों की स्थिति एवं उनकी समस्याओं की जानकारी लिया गया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों ने समिति को बताया कि आरएनआर पॉलिसी के तहत मिलने वाली कई सुविधाएं उन्हें अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। विस्थापितों ने समिति के समक्ष पुनर्वास स्थल पर मिली जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि जमीन का पर्चा नहीं होने के कारण आने वाले समय में प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने में परेशानी हो सकती है। सभापति ने विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों की जानकारी ली।
हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में चांडिल डैम क्षेत्र का भी विकास होगा। इस अवसर पर डीएफओ सवा आलम, डैम डिवीजन 2 के कार्यपालक अभियंता संजय सिंह, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता, रेंजर, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



