शिव प्रताप सिंह
दैनिक समाज जागरण
ओबरा सोनभद्र। ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। और कुल 134 लोगों को की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, डाॅक्टर अरुण चौबे, देवेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



