अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व करेंगे नगर पंचायत ओबरा शिकायत मामले की जांच।

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता शिव प्रताप सिंह

ओबरा सोनभद्र।ओबरा नगर पंचायत ईओ व्दारा मुख्यमंत्री जी के व्दारा बनाये पोर्टल पर नियम विरुध्द आख्या अधिकारी कि जगह जनप्रतिनिधि व्दारा लगवाया गया व आउटसोर्स कर्मचारियों की जनसूचना अधिकार के तहत भ्रामक व अपूर्ण सूचना देकर किया जा रहा मनमानी इस पुरे मामले की गम्भीरता पूर्वक लेते हुये जाँच कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरी द्वारा पत्र मुख्यमंत्री महोदय, निदेशक नगर निकाय, आयुक्त मिर्जापुर मण्डल,जिलाधिकारी सोनभद्र को 5 बिन्दुओं पर भेजा गया। नगर पंचायत ओबरा में भ्रष्टाचार की शिकायत किया गया था ।जो नगर विकास विभाग निदेशक महोदय को संबोधित था जिसकी जांच किसी उच्च स्तर जनपद के अधिकारी द्वारा कराया जाना चाहिए था परंतु उक्त जांच जनपद सोनभद्र ओबरा ईओ महोदय के पोर्टल/आई0जी0आर0एस पोर्टल पर प्रेषित कर दिया गया जिसकी ईओ ने कोई जांच नहीं किया न ही कोई निदान करने का प्रयास किया जिसमें फर्जी तरीके से मनमानी आख्या लगाया गया मुख्य बात तो यह है इस जनसुनवाई पोर्टल/आई0जी0आर0एस पर आख्या प्रारूप पर जांच अधिकारी/कार्मिक का हस्ताक्षर नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती चांदनी देवी का हस्ताक्षर किया हुआ आख्या अपलोड कर दिया गया है जबकि जनसुनवाई पोर्टल/आई0जी0आर0एस पोर्टल या सरकारी विभाग में किसी भी पत्राचार में जनप्रतिनिधि कभी जांच अधिकारी नहीं हो सकता और जिसके खिलाफ जांच वही जांच अधिकारी बने यह विधि विरुद्ध है मुख्यमंत्री पोर्टल पर आखिर चेयरमैन का जांच अधिकारी वाला पत्र कैसे अपलोड हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरी के शिकायत सभी बिन्दुओं को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह ने अपर जिलाधिकारी सोनभद्र सहदेव मिश्रा वित्त एवं राजस्व को जांच हेतु निर्देशित किया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)