google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परि मैरेज हॉल मे झारखंड मुक्ति मोर्चा छत्तरपुर प्रखंड इकाई का नवगठन

समाज जागरण दीपक सरकार

पलामू : छतरपुर प्रखंड जपला रोड स्थित परी मैरिज हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा छतरपुर प्रखंड ईकाई के गठन को लेकर नवगठित पंचायत कमेटी के सदस्यों के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सह पलामू जिला संयोजक प्रमुख राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय समिति सदस्य सह संयोजक मंडल सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा एवं हाजी ललन मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार सिन्हा ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बृहद तरीके से बतलाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों ने झारखंड में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है। हमें पार्टी को पंचायत एवं बुथ स्तर तक मजबूत बनाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ा है और उनके हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया। संयोजक मंडली सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता रीढ़ होता है और बूथ तथा पंचायत स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाते हैं। नव गठित पंचायत कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से रविंद्र राम को अध्यक्ष सनी कुमार को सचिव फिरदौस आलम शिवनाथ राम मानकी यादव जगनारायण सिंह सीता देवी को उपाध्यक्ष मानिकचंद राम को कोषाध्यक्ष रामरूप राम सरिता देवी मीलू देवी मूतबर अली को संगठन सचिव श्याम सांवरिया रोज मोहम्मद मानिक यादव धनेश यादव को संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चयन किया गया। कार्यक्रम में बिंदा देवी मीना देवी मदन कुमार यादव कविता देवी इंदु देवी अभिषेक कुमार सिंह अलीशेर अखिलेश प्रजापति महेंद्र भुईंया उपेंद्र गुप्ता धीरेंद्र यादव बीणा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)