विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, पल्हारी नगवां, सोनभद्र के बच्चों द्वारा आकाशवाणी ओबरा से एक भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. बृजेश महादेव (ब्लाक स्काउट मास्टर) के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संपन्न हुआ।
डॉ. बृजेश महादेव ने बताया कि आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए यह क्षण अत्यंत ऐतिहासिक रहा। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, संवादों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और संस्कारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति की, जिसकी श्रोताओं एवं जनसामान्य द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम में गायत्री, मंता, रूपा, अंजना, श्रवण, अभिमन्यु, अंजनी, संतोषी, हीरावती एवं इंद्रजीत ने सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति ने यह सिद्ध किया कि दूरस्थ एवं विषम भौगोलिक क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी ओबरा से डॉ. बृजेश महादेव की मुनई भैया एवं उनके सहयोगियों के साथ कई बार वार्तालाप प्रसारित हो चुके हैं, किंतु बच्चों के साथ यह उनका दूसरा सराहनीय प्रयास रहा। इसके अतिरिक्त, डॉ. बृजेश महादेव का आकाशवाणी ओबरा से अनेक अवसरों पर काव्यपाठ भी प्रसारित किया जा चुका है।
नवाचारी शिक्षक के रूप में डॉ. बृजेश महादेव की जनपद सोनभद्र में एक विशिष्ट पहचान है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके सतत प्रयास उन्हें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र) द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्राभिनंदन संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय, जनपद एवं आदिवासी अंचल के लिए गौरव का विषय बना।
इसे भी पढ़े
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
- UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








