अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
गुरमा/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत स्थित शिवल्ला टोला में #सोमवार की शाम तकरीबन 4:30 बजे खाना बनाते समय हीटर में विद्युत करंट प्रवाहित होने तथा विद्युतस्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत हो गयी।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सलखन #ग्राम पंचायत के शिवल्ला टोला निवासिनी 60 वर्षीय वृद्ध महिला सुषमा देवी पत्नी श्रीकृष्ण दूबे उर्फ मुन्नू सोमवार की शाम को घर में हीटर पर खाना बना रही थी कि हीटर में विद्युत प्रवाहित होने तथा उसके चपेट में आने से झुलस गयी। चीख पुकार सुनकर लोगों ने आनन-फानन में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही वृद्ध महिला ने दम तोड़ दी।
बताते हैं कि विश्व महिला घर पर अकेली रहती थी। जानकारी मिलते ही परिजनों में #कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मेमो भेज कर मामले की सूचना चोपन पुलिस को दे दी गई है। चोपन पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया तथा मामले की छानबीन कर रही है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
- #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचापश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
- प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालयमायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
- क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्थारिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
- जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाललावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…








