समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ शनिवार को जिले के पालीगंज स्थित जयप्रकाश आश्रम में भाजपा की ओर से सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पालीगंज मंडल अध्यक्ष रघुवेन्द्र सिंह उर्फ शाहीजी को दूसरी बार पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसको लेकर पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालीगंज स्थित जय प्रकाश आश्रम में शनिवार को सम्मान सह स्वागत समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा मंच के पटना जिला संयोजक राजू कुमार तथा संचालन ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने रघुवेन्द्र सिंह उर्फ शाहीजी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके दुल्हिन बाजार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ सिंधु शर्मा, पालीगंज नगर मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, पालीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता,, पूर्व जिला पार्षद रवीश कुमार, रामकृष्ण सिंह, प्रकाश उर्फ अंटू रामायण सिंह, धनन्जय कुमार, दुर्गेश नारायण, राजू सिंह, कुंदन कुमार, रितेश कुमार, उदय सिंह, बजरंगी कुमार, बिट्टू कुमार, पिन्टू कुमार, अमितेश कुमार, पवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



