google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिवसीय महिला हॉकी खेल का उद्घाटन दो जून को

इससे पूर्व मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी के तहत निकाली जाएगी जागरूकता रैली

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद एकेडमी दुद्धी द्वारा महिला हॉकी खेल का आयोजन टाउन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर दो जून को शुभारंभ होगा. इस खेल आयोजन के पूर्व स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत नगर में जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी. कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर एडवोकेट व निरंजन जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस खेल आयोजन का उद्घाटन 2 जून को होना है. 2 से 4 जून तक महिला हॉकी खेल नगर में पहली बार होने जा रहा है. इस खेल के उद्घाटन में जिले के आलाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का होना सुनिश्चित हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)