कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
सेवानिवृत रसोईया व आठवीं बोर्ड पास विद्यार्थियों को दी गई विदाई।
कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र आंगों पंचायत के अंतर्गत संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में बुधवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो एवं संचालन सहायक अध्यापक शमशेर आलम के द्वारा किया गया। इस विद्यालय का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवीं बोर्ड का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत रसोईया बीमला मिंज व मसोमात खुदनी सहित आठवीं बोर्ड पास कुल 16 विद्यार्थियों को फूल माला पहनकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय टॉपर राधिका कुमारी रही।मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो ने कहा कि बच्चे शिष्टाचार व अनुशासन को हमेशा ध्यान रखते हुए अपनी ऊंचाइयों पर सफलता हासिल करने के लिए निरंतर लगन और मेहनत से प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं शमशेर आलम ने उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गॉड इन सभी विद्यार्थियों को ज्ञान और समझ से भर दे जिससे वह अपने जीवन में सफल हो सके और समाज को बेहतर बना सके।कार्यक्रम को मुख्य रूप से बारी-बारी से सहायक अध्यापक कर्पूरी ठाकुर , अरविंद सिंह , सुधु गंझू , बनेश्वर प्रसाद विनायक सभी ने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी औेर एक स्वर में कहा कि ज्ञान की ज्योति से आपका मार्ग हमेशा प्रकाशित रहे।तत्पश्चात सेवानिवृत रसोईया एवं सफल विद्यार्थियों को भवानी विदाई दी गई।मौके पर मुख्य रूप से
रसोईया शांति देवी , सुबासो देवी , जासो देवी , सरिता देवी, सानिया दैवी , आठवीं बोर्ड पास विद्यार्थी राधिका कुमारी , अंजली कुमारी , खुशबू कुमारी , लोकनाथ गंझू , रितेश कुमार , रंजीत कुमार , नागेंद्र गंझू , गुड़िया कुमारी , पूजा कुमारी , शांति कुमारी , सत्यम कुमार , सरिता कुमारी , प्रतिमा कुमारी , विकास कुमार एवं मुकेश कुमार सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



