google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्लॉक परिसर में शौचालय बंद पड़े होने से लोगों को हो रही है परेशानी

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

बड़कागांव प्रखंड सहअंचल कार्यालय में पुरुष शौचालय बंद रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने कार्य के लिए अंचल कार्यालय आए वाहिद अली ने कहा कि मैं ग्राउंड फ्लोर में शौच के लिए शौचालय के लिए गया, तो देखा की दरवाजे में ताला बंद है, पिछले कई दिनों से शौचालय बंद है ।जिसके कारण कामकाज के लिए ब्लॉक आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है बिजली नहीं रहने के कारण टंकी में पानी नहीं चढ़ा होगा, जिसके कारण बंद होगा।
बताते चलें कि कई बार देखने को मिला है कि पानी नहीं रहने के कारण लोग शौचालय को गंदा हीं छोड़ जाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)