कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
बड़कागांव : बड़कागांव पूर्वी पंचायत के ग्राम बरवाडीह निवासी साईनाथ साव का 17 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार ने झारखंड जैक इंटर साइंस परीक्षा 2025 में 474 अंक लाकर झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर बड़कागांव का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर बडकागांव पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने किशोर कुमार सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उसके पिता को अंग वस्त्र देकर एवं चेक देकर सम्मानित किया। भविष्य में निरंतर हर संभव मदद करने की बात कही । जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने सम्मानित करते हुए कहा की बड़कागांव शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है और यहां के लोग ऊंचे ऊंचे पदों पर भर्ती हो रहे हैं। इस मौके पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने किशोर को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्लस टू हाई स्कूल के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



