google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश, थाने में तहरीर देकर की गई कड़ी कार्रवाई की मांग

समाज जागरण बड़ागांव वाराणसी
एस बी तिवारी

बड़गांव (वाराणसी)।
बड़गांव थाना क्षेत्र के पुआरी कला गांव में रहने वाले हिमांशु पटेल द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध बार-बार की जा रही अभद्र टिप्पणियों को लेकर स्थानीय समाज में रोष फैल गया है। इस मामले को क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक ब्राह्मण जनों ने एकजुट होकर बड़गांव थाने में तहरीर दी और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु पटेल द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। इससे आहत होकर क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्राह्मणजन—प्रवीण दीक्षित, ऋतुराज तिवारी, शिव तिवारी, विकास मिश्रा, सुमित मिश्रा, राजू मिश्रा, रवि तिवारी, अतुल तिवारी, नवीन चौबे, विवेक उपाध्याय, मुकेश मिश्रा तथा डेविड मिश्रा—ने एक सामूहिक पत्रक तैयार कर थाने में प्रस्तुत किया।

थाने पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की जातिसूचक व समाज को बांटने वाली भाषा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न किया जाए और आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के उपरांत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

स्थानीय समाज में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है, और लोग आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)