google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मां को डायन कहने वालों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

13 वर्षीय पुत्री ने दिखाया हौसला,12 किमी दूर थाने पहुंच कर दी तहरीर

समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। मां को डायन कहने वालों के विरुद्ध दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, जांच में जुट गई है. आठ में पढ़ने वाली निर्मला पुत्री नंद कुमार भुइयां निवासी बरहपान थाना दुद्धी में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसकी मां मीना देवी को विपक्षी देवंती देवी पत्नी जयकुमार, शकुंतला देवी पत्नी द्वारपद, सोनू पुत्र अखिलेश द्वारा मेरी मां को डायन कहते हुए गाली-गलौज किया गया. जब उसे बचाने के लिए निर्मला दौड़ी तो विपक्षी द्वारा उसे भी बुरी तरह लात-घुसे से मारा गया व गाली -गलौज किया गया. निर्मला के पिता नंदकुमार रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं. घर पर निर्मला और उसकी बहन और उसकी मां तीन महिलाएं ही घर पर रहती हैं. विपक्षी देवंती देवी के पति जयकुमार भी रोजगार के लिए बाहर गया हुआ है. देवंती अपने सास शकुंती देवी के साथ अपने घर पर रहती है कुछ दिनों पहले निर्मला की बकरी विपक्षी के घर में चली गई थी. जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. निर्मला की मां मीना देवी से अक्सर आए दिन विवाद होता रहता है. पड़ोस का रहने वाला सोनू पुत्र अखिलेश हरिजन दोनों पक्षों में बीच बचाव किया तो निर्मला ने उसके विरुद्ध भी तहरीर दिया है. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्मला द्वारा दिए गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सम्बंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)