दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के चर्चित प्रियांशु सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड में पुलिस और विशेष टीम गहन जांच कर रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान से अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रियांशू सिंह की पत्नी को थाने लाकर पूछ ताछ की है साथ ही पत्नी का मोबाइल जप्त कर काल डिटेल्स के आधार पर छानबीन कर रही है। साथ ही दो और लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया गया है। घटना के समय प्रियांशु के साथ कौन था, किसने उसे बुलाया, और किसने हत्या की, इसकी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद कर रही है।गौरतलब है कि प्रियांशू की हत्या नबीनगर रेलवे स्टेशन से घर बड़वान गांव जाने के क्रम मे रास्ते मे गोली मारकर कर दिया गया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



