ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0–186/2025, धारा 115(2), 118(2), 352, 351(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त बब्बू सिंह पुत्र सोनू सिंह, निवासी लाल टावर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष को आज दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 10:22 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 30.11.2025 को समय करीब 08:00 बजे, अभियुक्त द्वारा चंदन शर्मा उर्फ विश्वकर्मा पुत्र धर्मदयाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कहुआनाला, बीना मार्ग परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 34 वर्ष) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



