google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया हत्याकांड का पुलिस ने 6 दिनों में किया खुलासा

छह आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के फुलवारी शरीफ में मखदूम साहब मजार के पास हुए युवक महताब आलम की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 6 दिनों में सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 3 नाबालिग किशोर भी शामिल है। जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना पश्चिमी सिटी एसपी ममता कल्याणी ने दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताई की छह दिनों पूर्व फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के टमटम पड़ाव स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के निवासी मोहम्मद महताब आलम के रूप में हुई थी। महताब पहले पूरे परिवार के साथ फुलवारी शरीफ के कचहरी मोहल्ला में अपने ननिहाल में रहता था। जिसके परिजनों ने छह दिनों पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराया था।इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देश पर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के आधार पर सबसे पहले आयुष कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन नाबालिग किशोरों को विधि विरुद्ध पाए जाने पर निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया। गिरफ्तार अपराधियों में आयुष कुमार उर्फ कल्लू, उम्र 22 वर्ष, पिता संजीव चौधरी, निवासी जोगिया टोला, थाना फुलवारी शरीफ,आलोक कुमार उर्फ गोलू, उम्र 18 वर्ष, पिता छोटू महतो उर्फ राजा महतो, निवासी आदर्शनगर रोड संख्या 2, थाना फुलवारी शरीफ, अक्षय कुमार उर्फ बॉस, पिता सुरेंद्र महतो, निवासी नोनियाटोला वार्ड संख्या 4, टमटम पड़ाव के पास, थाना फुलवारी शरीफ के अलावा निरुद्ध नाबालिग किशोर में सूरज कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता नगीना पासवान, निवासी राष्ट्रीयगंज रामजानकी मंदिर के पीछे, थाना फुलवारी शरीफ, अंकुश कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता दिनेश पासवान, निवासी सतगलिया संगत, थाना फुलवारी शरीफ,मोहम्मद शैफ उर्फ टाइगर, उम्र 14 वर्ष, पिता मोहम्मद शाहिद, निवासी संगी मस्जिद लाल मियां की दरगाह के पास, थाना फुलवारी शरीफ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की भूमिका हत्या की घटना में स्पष्ट रूप से सामने आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद महताब आलम जहानाबाद जिले का रहने वाला था और वह अपनी मां के साथ इलाज और मन्नत के उद्देश्य से फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित मखदूम साहब की मजार पर आया था। बताया गया कि महताब आलम पहले कचहरी मोहल्ला क्षेत्र में अपनी ननिहाल के पास रहता था, लेकिन करीब 2 वर्ष पहले पूरे परिवार के साथ जहानाबाद जाकर बस गया था। मजार पर आने के बाद उसकी यहां के पुराने कुछ साथियों से मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने अपनी मां से कहा कि आप घर चली जाइए, वह रात में कहीं रुक जाएगा और सुबह वापस आ जाएगा। अगले दिन सुबह मखदूम साहब मजार के पास पानी भरे एक गड्ढे से महताब आलम का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए पूरे हत्याकांड का खुलासा महज छः दिनों में कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)