वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
24 सितंबर। पोठिया थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.30 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बशीर, पिता स्वर्गीय अब्बास, निवासी गौरीहाट वार्ड संख्या 8, थाना पोठिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 20.30 ग्राम स्मैक, 17,840 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



