ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र/ ओबरा। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में माध्यमिक जनपद स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में 19 वर्षीय संवर्ग में विजेता पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल उपविजेता गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन 17 वर्षीय संवर्ग में विजेता चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, उपविजेता आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट 14 वर्षीय संवर्ग में विजेता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा रही।
समापन समारोह मुख्य अतिथि ओबरा शिक्षा निकेतन के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह ने विजेता उपविजेता टीम को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। टीम के चयनित खिलाड़ी विंध्याचल मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने किया था। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि ओबरा शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रबंधक राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद वर्मा, सदस्य उत्तम मिश्रा, क्रीड़ा सचिव सुनील राव थे। प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक राहुल त्रिपाठी, श्वेता द्विवेदी, अनुराग पांडे का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका वर्मा, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा निकेतन के अध्यापक विजय भान, अवधेश पांडेय, राजेश मिश्रा और अन्य कई अध्यापक गण मौजूद रहे। मंच का संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



