google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहनलालगंज में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विवेक कुमार | दैनिक समाज जागरण संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संतोष सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने अटल जी के नेतृत्व में किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों, उनकी दूरदर्शिता और राजनीतिक शुचिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कार्यकर्ताओं से SIR अभियान को लेकर आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम है।

वहीं क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर SIR प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन के विधानसभा संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री राजकुमार पटेलरामलाल वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, मंडल अध्यक्ष बेटू सिंह, पंकज नयन, बलराम कश्यप, मस्तीपुर प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)