मिंटू कुमार समाज जागरण।
2 महीने से हजारीबाग जिले में लगातार जमकर वर्षा हो रही है। नदी , नाले , कुआ, तालाब भी भर गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़कों के हालात भी दयनीय स्थिति में पहुच गए है । नेशनल हाईवे से लेकर छोटी-छोटी सड़कों पर भी पानी का जमाव हो गया है । कहीं-कहीं चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है । अभी दो दिनों से लगातार बारिश के कारण हजारीबाग के छड़वा डैम में पानी पूरा भर गया और बांध टूटने की स्थिति में पहुंच गया।बांध टूटने की आशंका को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से पानी के फाटक खोलकर निकाला जा रहा है। यदि फाटक ना खुलती तो बांध टूटने की स्थिति में पहुंच गया था । आनन- फानन में इसे खोलकर बांध को सुरक्षित बचा लिया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



