google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वाद – विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में आज ” वर्तमान परिदृश्य में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका” विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन किया तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस प्रतियोगिता में बाल वर्ग (षष्ठ से अष्टम) एवं किशोर वर्ग (नवम- दशम) के बच्चों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन राजकुमार दूबे ने किया जबकि अध्यक्षता कार्यक्रम प्रमुख शिव कुमार साहू द्वारा किया गया।वाद – विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में खुशबू कुमारी, तमन्ना खातून,अंशु झा, अन्नु कुमारी, नंदिनी कुमारी,अंशु कुमारी, विकास कुमार,सौरभ कुमार,आरिफ जमाल, वारिस जमाल,सार्थक श्रीवास्तव, आद्या सिंह, आदर्श सिंह,सूरज कुमार,शुभम शर्मा,अमन राज, सृष्टि कुमारी ,अरबाज, पल्लवी सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा का विकास होता है। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)