ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने दैनिक “समाज जागरण” के दुद्धी तहसील संवाददाता व वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार तिवारी को जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के परामर्श पर की गई। प्रदेश प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए, आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वाह व संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

श्री तिवारी ने बताया कि पैंतालीस वर्षों से कई अखबारों में पत्रकारिता कर चुके एवं पत्रकारों की हितों के बारे सोच कर संगठन ने यह जिम्मेदारी मुझे दिया गया है, जिसका निर्वाह निष्पक्ष करूंगा। अब पत्रकारों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, निष्पक्ष पत्रकारिता करने में तमाम तरह के अड़चनें आती है पर अब पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संघ खड़ी है। पत्रकारों का उत्पीडन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री तिवारी जी को अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके घर पर दिन भर बधाई देने वाले आमजन, शुभचिंतको एवं पत्रकारों का तांता लगा रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



