google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संसाधनों की सीमितता पर जागरूकता अभियान, प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को दिया संरक्षण का संदेश

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा (हजारीबाग), माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा की ओर से शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र पारनदी चंपाडीह में ‘संसाधनों की सीमितता’ विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा बचत और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सारिका मेहता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां और बैनर लेकर गांव में मार्च निकाला। इस दौरान ‘पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ’, ‘जल ही जीवन है’ और ‘ऊर्जा बचाओ, भविष्य संवारो’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर डॉ. तनुजा गुप्ता, प्रो. प्रभात कुमार रवि, प्रो. अविनाश कुमार एवं प्रो. जूही राय ने ग्रामीणों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जल संचयन, वृक्षारोपण और ऊर्जा की बचत के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।


अभियान में प्रशिक्षु अभिषेक, मुकेश, रवि, अमन, अंशु, नीतीश, पूजा, आकांक्षा, धीरज, निभा, लक्ष्मी, अंजलि, संगम, आबिद, सुदर्शन, खुशबू, दीक्षा एवं अनामिका ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की छायांकन एवं वीडियोग्राफी प्रो. प्रभात कुमार रवि के निर्देशन में प्रशिक्षु दीपक कुमार ने की। ग्रामीणों ने कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए संसाधनों के संरक्षण और उनके सीमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)