पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा (हजारीबाग) माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा में शुक्रवार को ‘नए मतदाता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका कुमारी की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग कार्यालय, हजारीबाग से पहुंचे विशेषज्ञ रौशन कुमार ने प्रशिक्षुओं एवं विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र बनवाने के नियम तथा मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक मत लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु बिपिन कुमार ने किया। अंत में प्रो. मनोहर कुमार ने मुख्य अतिथि, विशेषज्ञ, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.