google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#sonbhadranews :बभनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 नफर अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार*

समाज जागरण

सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक बभनी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार नधिरा के जंगल में खड़ी है। उक्त सूचना पर  थाना प्रभारी बभनी मय टीम मौके पर जाकर संदिग्ध एक्सयूवी वाहन संख्या ओडी 15 एल 0495 की चेकिंग की गयी तो उसमें दो बोरियों में कुल 73.360 किलोग्राम नाजायज गांजा( अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये) बरामद हुआ।

मौके से एक अभियुक्त प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी हरपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । इस मामले में दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनके नाम मो0 सरताज खान एवं मो0 आशीफ खान है । इसके अतिरिक्त, नाजायज गांजा आपूर्ति से जुड़े दो व्यक्तियों भक्त चरण राणा उर्फ राजू पुत्र अज्ञात, निवासी पंचपाड़ा, थाना टाउन थाना, झारसुगुड़ा उड़ीसा (गांजा बेचने वाला) तथा राजेश सोनकर पुत्र अज्ञात, निवासी कोखराज, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी (गांजा खरीदने वाला) की तलाश की जा रही है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-110 /2025 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि यह गांजा हम लोग (प्रकाश यादव, मो0 सरताज खान व मो0 आशीफ खान) राजेश सोनकर के कहने पर उसके द्वारा दिए गए पैसे लेकर धमॉ सम्भलपुर उड़ीसा गये थे जहां पर भगत चरण राणा उर्फ राजू राणा से माल खरीदें और उसके बाद अपनी गाड़ी में लोड करके कौशाम्बी में डिलीवरी देने जा रहे थे। यह लोग इस अपराध में काफी समय से लिप्त है । गांजा को बताये हुए स्थान पर पहुंचाने के लिए मुझे 30,000 रुपये प्रति चक्कर मिलता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)