उत्तम सिंह: संवाददाता: दैनिक समाज जागरण :सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
🔴शनिवार रात को सिलीगुड़ी नगर निगम के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत एनजेपी मेन रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि शनिवार रात को बारिश के कारण दुकान मालिक जल्दी दुकान बंद कर घर चला गया था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। बाद में इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोग पहले आग बुझाने का काम शुरू किया। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना घटी है। भारी बारिश के कारण आग ज्यादा नहीं फैली।
- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, ATS, IB और STF जांच में जुटींसीमा पार के कथित आतंकी संगठन द्वारा ई-मेल के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा, सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की सत्यता जांचने में जुटीं रिपोर्ट: रविंद्र आर्य गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।…
- आज का समाज जागरण ई-पेपर पढ़ें ऑनलाइनआपकी अपनी आवाज, आपकी अपनी खबर — दैनिक समाज जागरण। देश-दुनिया, राजनीति, समाज, शिक्षा, कारोबार, खेल और स्थानीय खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़िए समाज जागरण का आज का ई-पेपर। अब अखबार पढ़ने के लिए इंतजार नहीं! समाज जागरण का डिजिटल संस्करण पीडीएफ में उपलब्ध है। अपने मोबाइल, कंप्यूटर या टैबलेट पर अखबार के…
- Gold Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट के ताजा भाव24 कैरेट सोना 1.42 लाख रुपये के आसपास, चांदी 1.84 लाख रुपये प्रति किलो के करीब; वायदा बाजार में भी नरमी नई दिल्ली, 6 नवंबर। धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से मिली-जुली खबर है। शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की…
- सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया धनतेरस एवं दीपावली समारोहविद्यार्थियों ने दीपक की आकर्षक आकृति बनाकर दिया एकता और रचनात्मकता का संदेश, प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह एवं प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने दी शुभकामनाएं विकास राय, ब्यूरो चीफ गाजीपुरसमाज जागरण गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में धनतेरस एवं दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक…
- लिटिल एंजेल अकादमी में रंगोली, ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभादीपावली के अवसर पर आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर किया गया सम्मानित पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा। प्रखंड के सरैयाचट्टी स्थित पाठक टोला में संचालित लिटिल एंजेल अकादमी में दीपावली के अवसर पर रंगोली, ड्राइंग एवं निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








