google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर बिहार: बैंक दिवस के अवसर पर लगाया गया पेड़

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 2 जुलाई 2023 नबीनगर के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक शाखा नबीनगर परिसर मे 1 जुलाई को बैंक दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने बताया कि बैंक दिवस पर पेड़ लगाने का निश्चय किया गया ।शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक के फील्ड ऑफिसर तथा अन्य कर्मचारी के साथ प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर प्रखंड परिसर मे 165 पेड़ लगाया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने कहा कि बैंक दिवस पर किया गया ये कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है। पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ रहता है । इस अवसर पर मोहनी कुमार सिन्हा,बिनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)