google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटाखे फोड़ने हैं तो किसी और राज्य जाएं… पटाखों पर बैन हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, पुलिस से बिक्री पर मांगा जवाब

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में पटाखों पर पूरी तरह लगी रोक में दखल देने से अभी इनकार कर दिया. भाजपा सांसद मनोज तिवारी की ओर से वकील शंशाक शेखर झा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह मामला उठाया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर जैसे कुछ राज्यों ने पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यहां तक की ग्रीन पटाखों की भी इजाज़त नहीं है.

पटाखों पर बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. (पीटीआई फाइल फोटो)

 

इस पर शीर्ष अदालत ने कहा, “अगर कोई सरकार राज्य के स्थानीय हालात के मद्देनजर पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाती है, तो वो लगा सकती है. कोर्ट इसमें अपनी ओर से दख़ल नहीं देगा. अगर आप पटाखें छोड़ना ही चाहते हैं, तो ऐसे राज्य में जाइए, जहां पटाखों पर प्रतिबंध नहीं है.”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)