समाज जागरण नोएडा डेस्क
भारतीय योग संस्थान नोएडा के द्वारा नोएडा सेक्टर 122 केंद्र का स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय अधिकारी श्रीमती भूपिंदर कौर, श्री जवाहर लाल यादव एवं जिला अधिकारी श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री रमाकांत द्विवेदी, श्री राकेश अग्रवाल, श्री अभिषेक कुमार, श्री माता प्रसाद शुक्ला, श्री अजय गोयल और क्षेत्रीय अधिकारी श्री श्रीश शर्मा खंगर वाले, श्रीमती सुरिंदर कौर इत्यादि मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए सेक्टर 122 के अध्यक्ष डाक्टर उमेश शर्मा भी मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा सुंदर योगाभ्यास कराया तो वही श्रीमती भूपिंदर कौर ने शवासन, हास्यायन कराया एवं लाभ की विस्तार से चर्चा की।
सेक्टर 122 के साधकों द्वारा योग नृत्य, सरस्वती वंदना की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की गई। सेक्टर 122 के केंद्र प्रमुख श्रीमती सीमा द्वारा सुंदर मंच का संचालन एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई ।
डाक्टर उमेश शर्मा ने योग साधकों को योग से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी दी । इसके साथ ही सेक्टर 122 की टीम ने सुंदर रंगोली बनाया और बहुत ही सुंदर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



