नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन के अष्टम दिन लंका दहन के पश्चात रावण दरबार में श्रीराम से युद्ध की नीतियों पर सभी दरबारी अपनी राय प्रस्तुत कर रहे थे। रावण द्वारा विभीषण से उनकी राय पूछी जाती है तो वह रावण से कहते हैं कि अब भी समय है तुम राम की शरण में चले जाओ रावण इस बात पर अत्यधिक क्रोधित हो जाता है और विभीषण को लात मारकर लंका से बाहर जाने का आदेश देता है। रावण के त्याग के पश्चात विभीषण श्रीराम की शरण में चले जाते हैं।
अगले दृश्य में श्रीराम रामेश्वरम की स्थापना हेतु भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और तत्पश्चाल नल ओर नील द्वारा सेतु बंधन का कार्य प्रारंभ किया जाता है । नल ओर नील द्वारा श्रीराम का नाम लेकर फैंके गए पत्थर समुंदर में डूबते नही है। अंगद रावण से कहता है कि माता सीता को लौटा दो और प्रभु की शरण में आजाओं लेकिन अहंकार वश रावण अंगद का उपहास उड़ाता है ।
तब अंगद अपना पैर रोप कर कहते हैं‘‘जौं ममचरन सक हिंस ठटारी । फिरहिं रामुसीता मैं हारी।’’लेकिन कोई अंगद का पैर डिगा नहीं पाया । अंत में रावण उठता है और ज्योही अंगद का पैर पकड़ने उठता है अंगद कहते है कि अगर पैर पकड़ने हैं तो श्रीराम के पकड़ो । रावण लज्जित होता है और अंगद रामदल में पहुंच जाते हैं । श्रीराम सेना लंका में आक्रमण कर देती है । रावण अपने पुत्र मेघनाद को भेजता है । मेघनाद लक्ष्मण पर शक्ति से प्रहार करता है और लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है । हनुमान जी सुषेन वैद्य को लाते हैं जो संजीवनी लाने को कहते हैं ।
हनुमान संजीवनी लेने जाते हैं जिसे देख दर्शक प्रसन्नता से झूम उठते हैं संजीवनी से लक्ष्मण की मूर्छा खुलती है। कल 23 अक्टूबर को राम कुंभकरण युद्ध, कुंभकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध, सुलोचना संवाद, अहिरावण वध, युद्ध नृत्य आदि प्रसंगों का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सलाहकार मनोज शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग,तरुणराज, पवन गोयल,मुकेश गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, रंजीब गुप्ता,अजीत चाहर, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, अनंत वर्मा, चंद्रशेखर गोयल,राजकुमार बंसल, मनीष गोयल,गिरिराज बहेडिया, शांतनु मित्तल, विनय हिन्दू,मनोज गोयल, प्रवीण गोयल, किशनलाल,आर के उप्रेती सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








