google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Bihar News: पिता को कंधा बेटियों ने दी, तो मुखाग्नि 5 वर्ष के नाती ने ।

यूं कहे की रुंधे गले और बहते आसुओं के बीच पुरुष प्रधान समाज में बेटियों ने एक उदाहरण पेश किया कि बेटा बेटी समान होते हैं।

दैनिक समाज जागरण,वीरेंद्र यादव संवाददात्ता

औरंगाबाद (बिहार)14 सितंबर 2022 :-जिले के देव के प्रखंड के देव आनंदीबाग निवासी वीणा और गुड़िया ने अपने बुजुर्ग पिता की मौत के बाद न केवल उनकी अर्थी को कंधा दिया, बल्कि शमशान तक पहुंचाते हुए लड़के लड़की की खाई को पाटने का काम किया।
यूं कहे की रुंधे गले और बहते आसुओं के बीच पुरुष प्रधान समाज में बेटियों ने एक उदाहरण पेश कर बता दिया कि बेटा बेटी समान होते हैं. इस दौरान मौजूद सभी लोगों की भी आंखें नम थीं. इस दौरान मौके पर मौजूद हर शख्स बेटियों के हौसले और हिम्मत की सराहना की। वही 5 वर्ष के नाती हर्ष कुमार श्मशान घाट में अपने नाना को मुखाग्नि दिया।

परिजन अमित पाठक, सुभाष पाठक ने बताया कि 65 वर्षीय देव बल्लभ पाठक का देहान्त सोमवार के दोपहर 3 बजे बीमारी के चलते हो गया। लगभग 10 साल पूर्व उनकी पत्नी की देहांत हो गया था। उनकी बड़ी बेटी शादी के बाद दिल्ली में रहती है।

बड़ी के बेटी का इंतजार करते हुए एक दिन उनके शव को रखा गया था। बड़ी बेटी के आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे अपनी विवाहित पुत्री रिंकी कुमारी अविवाहित वीणा कुमारी, गुड़िया कुमारी को छोड़ गए। इस दौरान संजय पाठक, सुभाष पाठक, राजेश पाठक, ओम प्रकाश पाठक, मृत्युंजय पाठक, अभिषेक मिश्रा, सीटू सिंह, टिंकू सिंह, छोटू मिश्रा, अंकित पाठक के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार की यह प्रक्रिया देव थाना के समीप मुक्तिधाम में संपन्न हुआ।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
  • #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचा
    पश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
  • प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालय
    मायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
  • क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्था
    रिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
  • जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाल
    लावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)