google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बभनी/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया मोड़-शीशटोला मार्ग पर सोमवार की रात ब्रेकडाउन खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय सिंह (24) पुत्र भगवान सिंह, निवासी चरचरी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़), सोमवार रात महुअरिया बाजार से अपनी ससुराल महुआदोहर जा रहा था। महुअरिया बाजार के आगे सड़क पर ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, जिससे अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी बभनी पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)